श्रावणी मेला और नाग पंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक,अंतिम सोमवारी पर वाहनों का डायवर्जन तय
दलसिंहसराय।श्रावणी माह, नाग पंचमी, बेलहुम, अंतिम सोमवारी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में आहूत की गई.
बैठक का मुख्य उद्देश्य झमटिया से थानेश्वर स्थान मंदिर जाने वाले कांवरियों के सुचारू रूप से जलाभिषेक एवं शांतिपूर्ण आयोजन,विधि-व्यवस्था/शांति व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखना था.
एसडीओ ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर सभी प्रखंडों के चौक-चौराहों पर स्थानीय समूहों द्वारा साँपो के प्रदर्शन और उपयोग पर रोक रहेगी.सभी बीडीओ और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि इस पर जाँच करें और विकास मित्र के माध्यम से निगरानी की जाए.उल्लंघन पर 126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई होगी.सभी बीडीओ और अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र के शिवालयों की सूची बनाकर श्रावण माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को वहां चौकीदार के साथ विकास मित्र/पंचायत रोजगार सेवक/किसान सलाहकार की प्रतिनियुक्ति करेंगे. विद्यापतिधाम मंदिर प्रांगण में श्रावणी माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को वाहनों के मंदिर प्रांगण में प्रवेश पर रोक रहेगी.300 मीटर पूर्व पार्किंग की व्यवस्था की गई है.वॉलेंटियर ड्रेस कोड में रहेंगे और नाम/मोबाइल नंबर मंदिर गेट पर चिपकाया जाएगा.
बेगूसराय जिला के झमटिया से दलसिंहसराय होते हुए थानेश्वर स्थान तक अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करने जाने वाले कांवरियों के लिए सुगम आवागमन हेतु रूट चार्ट तैयार किया गयाmइस दिन एन एच -28 पर 04 बजे अपराह्न से 11:00 बजे रात्रि तक चार चक्का/भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.इन्हें डैनी चौक के रास्ते बेगूसराय और फिर मुजफ्फरपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.डीएसपी ने कहा कि मेला समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील/अमर्यादित प्रस्तुति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.आयोजकों का नाम/मोबाइल नंबर अनुमति पत्र पर अंकित करना अनिवार्य होगा.बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, सभी बीडीओ,अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष,पी एच सी प्रभारी, नगर परिषद और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
