New Mobile:20 हजार से कम में OnePlus ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन
टेक डेस्क।OnePlus ने भारत में अपनी नई OnePlus N6x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की नई N सीरीज का दूसरा फोन है, जो हाल ही में पेश किए गए OnePlus N6 के बाद लाइनअप में शामिल हुआ है. कंपनी इस फोन की बिक्री अगले हफ्ते से अपनी ऑफिसियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू करेगी. OnePlus N6x को दो स्टाइलिश कलर और दो RAM-स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.
OnePlus N6x: कीमत और ऑफर
भारत में OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, फोन को खरीदना और भी आसान बनाने के लिए 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.
OnePlus N6x: सेल डेट
OnePlus N6x की पहली सेल 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इसे Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
OnePlus N6x: फीचर्स
यह कंपनी के नए Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है.
फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी स्क्रीन 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकती है.
आपको इसमें Vivid और Natural जैसे स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन के रंगों का टेम्परेचर (Color Temperature) बदलने का ऑप्शन और आई प्रोटेक्शन मोड भी मिलता है.
कंपनी का दावा है कि OnePlus N6x को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. यानी यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर मजबूती के साथ आता है.
इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज का साथ मिलता है.
फोन को लंबे समय तक यूज करने या गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 13,280 sq mm एरिया वाला बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
फोन के रियर में 13MP का सिंगल कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि फोन से 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.
इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की मदद से जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
