Dalsinghsarai

तीन सूत्री मांगों पर अड़े सफाईकर्मी,नगर परिषद कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

दलसिंहसराय,अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद दलसिंहसराय के सफाईकर्मियों,डेली वेजेज कर्मचारियों एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार से नगर परिषद कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार एवं नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

धरना पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें न तो सेवा सुरक्षा मिल रही है और न ही श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं.उन्होंने तीन सूत्री मांगों में ठेका, संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर सीधे नगर निकाय के अधीन सेवा बहाल करने तथा ईपीएफ-ईएसआई का शत-प्रतिशत लाभ और बकाया राशि के भुगतान की मांग दोहराई.

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा.उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है,जिससे उनमें भारी आक्रोश है.

धरना के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है.

 

 

कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर नियमित कचरा उठाव नहीं होने से जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा है.लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.यदि हड़ताल लंबी चली तो शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की आशंका जताई जा रही है.कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और नगर प्रशासन की होगी.मौके पर सीताराम, बिट्टू, रवि राम, शंभु कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, चंदन कुमार, निलेश कुमार, बबलू कर्ण, मो इजहार, सुमन कुमार, सहित कई कर्मी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!