फर्जी चेसिस नं0 व नेम पलेट पंच कर बाइक बेचने व खरिदने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़.
मुजफ्फरपुर।चिरैया:संगठित अपराध बाइक चोरी के खिलाफ एक बड़ी कारवाई करते हुए सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बाईकों की चोरी, चेसिस और इंजन नंबर में हेराफेरी कर अवैध रूप से बेचने व खरिदने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी कर उनकी पहचान बदलकर पुलिस की पकड़ से बच निकलता था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिचौलियों और खरीदारों सहित गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से चोरी की 28 बाइक बरामद की गई हैं. इसमें चिरैया पुलिस ने 21 बाइक के साथ 8 चोरों को गिरफ्तार किया है.
जबकि शिकारगंज पुलिस ने 8 बाइक के साथ 4 चोरों को दबोच लिया है.इसकी जानकारी देते हुए सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी राजकिशोर साह व श्रीभगवान साह गिरोह का मुख्य सरगना है. राजकिशोर पान और श्रीभगवान पंचर दुकान की आड़ में इस धंधे को अंजाम दे रहा था. चिरैया पुलिस द्वारा पकड़े गए सदस्यों में संदीप कुमार चिरैया का निवासी है. जबकि कृष्णनंदन साह,राहुल कुमार,जसमुद्दीन, रामविनय कुमार,मो.शमशेर आलम व शमसुद्दीन देवान चिरैया थाना क्षेत्र के छोटा मिश्रौलिया गांव का निवासी हैं. वहीं रमेश साह चिरैया गोखुला गांव का है. इधर शिकारगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों में राजकिशोर साह व श्रीभगवान साह भी चिरैया गोखुला गांव का ही निवासी है.
जांच में गिरोह के काम करने के बेहद शातिर तरीके का खुलासा हुआ है. बाइक चोरी करने के बाद इन चोरों द्वारा उसके असली इंजन और चेसिस नंबर को मिटाकर उस पर दूसरा चेसिस नंबर पंच कर देते थे.
इसके बाद उसी पंच किए गए चेसिस नंबर से जुड़ी फर्जी नंबर प्लेट गाड़ी पर लगा दी जाती थी, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो. इसके बाद गिरोह के सेलर कागजात न होने का बहाना बनाकर इन बाईकों को 25,000 से 30,000 रुपये की सस्ती कीमत में खरीदारों को बेच देते थे. चिरैया और शिकारगंज पुलिस के इस कारवाई से बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है.चोरी की बाईक खरिद कर ले गये खरिदारों ने अपने बाईक को कही रोड में तो कही गांव में छोड़ कर भाग निकले थे.
पुलिस इसकी सूचना पर बाईक को बरामद कर थाना ले आई है. इन चोरों का का नेपाल कनेक्शन भी है. ये लोग चोरी की बाइक को नेपाल में भी बेचते थे. छापेमारी दल में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर मो. सलाउद्दीन, चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार, शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार, चिरैया के अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुअनि नितीश कुमार व चिरैया थाना के सअनि धर्मेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद था.इस घटना से पुरे बाईक चोरों में हङकम्प मच गया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
