Dalsinghsarai

सेंट स्टीफंस स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन,छात्र लेंगे प्रशिक्षण

दलसिंहसराय,शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट स्टीफंस स्कूल, दलसिंहसराय के परिसर में बुधवार को विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया.उद्घाटन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन निशांत राज, मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह, प्राचार्या डॉ. सुजाता जगदीश, प्रबंधक आनंद कुमार, पी.आर.ओ. ललित भूषण इंदु एवं सीनियर इंचार्ज पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एंव फीता काट कर लैब का शुभारंभ किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चेयरमैन निशांत राज ने बताया कि नई कंप्यूटर लैब में कुल 54 कंप्यूटर लगाए गए हैं. इसमें कक्षा 3 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीकी ज्ञान के बिना शिक्षा अधूरी है. यह लैब छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मददगार साबित होगी.कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।