DM रोशन कुशवाहा ने नवनिर्मित खेल भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन होगा
समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली.
जल्द हस्तांतरण और सुव्यवस्थित संचालन का आदेश
डीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए:
भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर भवन को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया जाए.
जिला खेल पदाधिकारी को विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत खेल भवन का सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया.
भवन के रख-रखाव, आवश्यक खेल उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं जुटाने पर विशेष ध्यान देने को कहा.
खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य व राष्ट्रीय स्तर का मंच
जिलाधिकारी ने कहा कि खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे.
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार, भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
