Samastipur

समस्तीपुर में मिली राजमिस्त्री लाश:25 जुलाई को नहाने के दौरान डूबे थे

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के पास बुधवार सुबह बूढी गंडक नदी में उपलाता हुआ एक शव मिला। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा केएमसीएच के पास रहने वाले राम भजन भगत के बेटे 50 साल के रंजीत भगत के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शव मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।नहाने के दौरान 25 मई को अखाड़ा घाट में डूबे थे

 

घटना के संबंध में मृतक के भतीजा राजू कुमार ने बताया कि उनके चाचा रंजीत भगत राजमिस्त्री का काम करते थे। 25 जुलाई को वह मुजफ्फरपुर के अखाड़ा घाट पर स्नान कर रहे थे। नदी में पानी बढा हुआ था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए थे। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।राजू ने बताया कि चाचा के डूबने की खबर के बाद हम लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर खोजबीन की गई थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल रहा था।

 

मृतक के भतीजा ने बताया कि परिवार के लोग बांध के रास्ते शव को खोजते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पूसा के आसपास ग्रामीणों ने बताया कि नदी की तेज धारा में एक शव को बहते हुए देखा था, जो समस्तीपुर की ओर गया है।

 

जानकारी के बाद हम लोग शव को खोजते हुए सिंघिया पहुंचे तो नदी किनारे एक शव उपला रहा था। बाहर निकाला गया तो वो मेरे चाचा का शव था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की ओर से शव का पंचनामा बनाया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बूढी गंडक नदी में उपलाता एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजन भी आ गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें शव सौंप दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!