दलसिंहसराय:विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का उद्घाटन, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर
दलसिंहसराय,भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरगामा में निर्वाचन साक्षरता क्लब का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार भारद्वाज द्वारा किया गया.
उद्घाटन के बाद विद्यालय की शिक्षिका निशा झा ने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल है जब मतदाता सजग और जागरूक हो. उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और अपने मताधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली, भाषण और मतदान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और लोकतंत्र एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े संदेश दिए.इस अवसर पर शिक्षक तनय पंडित, चंदन पटेल, आदित्य यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
