Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में साफ सफाई रहेगी ठप,सफाईकर्मियों का मशाल जुलूस,तीन सूत्री मांगों को लेकर आज से हड़ताल 

नगर परिषद दलसिंहसराय के सफाईकर्मियों एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार की शाम अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जुलूस नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महावीर चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगें पूरी करने की मांग की.प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से कार्यरत ठेका एवं संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा नहीं मिल रही है. उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में कार्यरत ठेका, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं का नियमितीकरण कर उन्हें स्थायी कर्मियों की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए.

 

 

कर्मचारियों ने दूसरी मांग में नगर निकायों में प्रचलित आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निकाय के अधीन लाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक वेतन का भुगतान सीधे नगर निकाय के माध्यम से कर्मचारियों के बैंक खाते में किया जाए तथा समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य सेवा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं.

 

 

तीसरी मांग के तहत कर्मचारियों ने ईपीएफ और ईएसआई योजना का शत-प्रतिशत लाभ देने तथा बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग उठाई.उनका कहना था कि अधिकांश कर्मचारियों को इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं.सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी तीन सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आगे भी चरणबद्ध कार्यक्रम जारी रहेगा.मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!