क्रिकेटर मुकेश कुमार व आकाशदीप डीएसपी बने, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया
पटना.बिहार सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप व मुकेश कुमार को डीएसपी बनाया। एथलीट पीयूष राज पुलिस सब इंस्पेक्टर बने। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सबको नियुक्ति पत्र दिया। 5 पैरा खिलाड़ियों सहित कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इन्हें ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नौकरी मिली।
बिहार में पहली बार किसी खिलाड़ी को डीएसपी पद पर सीधी नियुक्ति हुई। मुख्यमंत्री ने कहा-15 सितंबर से हरेक पंचायत में खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू होगा। चयनित बच्चों को व्यवस्थित ट्रेनिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री ने एथलीट सेतु मिश्रा को 37.50 लाख, मरियम फातिमा (शतरंज) को 9 लाख और विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपए का चेक दिया। सम्राट ने कहा कि बिहार में खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य का नया अध्याय शुरू है। सरकार ने खिलाड़ियों को सीधी नौकरी देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि हर प्रतिभा का सम्मान होगा।
हमारा लक्ष्य बिहार को राष्ट्रीय खेलों में नंबर 1 बनाना है। खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व कप और आईपीएस जैसे बड़े मंचों तक पहुंचाना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
