Samastipur

समस्तीपुर: शिक्षाविधेयक के विरोध में विमेंस कॉलेज के शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

समस्तीपुर।बिहार सरकार के प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला और काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी ने अपनी असहमति दर्ज कराते हुए सरकार से प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कर्तव्यों के निर्वहन के साथ किया विरोध
विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है. उन्होंने विरोध के साथ-साथ अपने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया, ताकि छात्राओं की पढ़ाई और कॉलेज का नियमित कार्य प्रभावित न हो.

विधेयक को बताया हितों के प्रतिकूल
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने कहा कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक शिक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों के अनुकूल नहीं है. उन्होंने सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.

विरोध प्रदर्शन में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. सुरेश साह, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!