बिजली की कैरेंट लगने से लाईन मैन की मौत, सड़क जाम
मुजफ्फरपुर।कटरा प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के उफरौली में बिजली की कैरेंट लगने से लाईन मैन की मौत. कटाई पंचायत के पूर्व सरपंच मो खुर्शीद आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि यजुआर पश्चिमी पंचायत के तारापुर निवासी नागे सहनी के लगभग तीस वर्षिय पुत्र प्रगाश सहनी बकुची स्थित बिजली पावर सव स्टेशन के अंतर्गत काम करता था. मंगलवार के लगभग ग्यारह बजे लाईन ठीक करने के लिए उफरौली स्टेट बोडिंग के निकट पोल पर चढ कर काम कर तार जोड़ रहा था. उसी क्रम में बिजली के चपेट में आ कर बुरी तरह से घायल हो गया. चौर में पोल से गिरने की घटना को कुछ लोग देखकर घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. तो लाईन मैन को बेहोश पाया गया. ग्रामीण द्वारा मृतक के शव को घटनास्थल से उठाकर बिजली पावर सव स्टेशन बकुची लाकर बेनीबाद सैदपुर सड़क पर रख कर सड़क को लगभग छः घंटा तक जाम कर विभागीय जांच कर दोषी पर कार्रवाई ,मुआबजा व पीड़ित परिवार को नौकरी देने की मांग करने लगा.
जाम के कारण औराई, सैदपुर, यजुआर सहित अन्य स्थानों की ओर जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना परा. थानाध्यक्ष मनीष कुमार व रौशन कुमार द्वारा करी मसक्त के पश्चात जाम छुराया गया. पीड़ित परिवार को तत्काल डेढ लाख रुपए व अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कहा गया.
थानाध्यक्ष द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एस के एम सी एच भेज दिया गया. इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक की पत्नी, बच्चें व पिता रो रो कर बुरा हाल है. पत्नी रोते रोते बेहोश हो जाती थी. बच्चों को देखकर कहती थी केना एकर परवरिश होतई. जे ई सुनील कुमार ने कहा घटना की आंतरिक जांच कराया जायेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
