दरभंगा में दुकानदार के कर्मचारी की चाकू मार कर बदमाशों ने किया हत्या, ढाई लाख लूटा
दरभंगा।केवटी थाना क्षेत्र के छतवन बाजार से घर लौट रहे डीह टोला छतवन निवासी मो अशरफ अली के 22 वर्षीय पुत्र मो रेहान को अज्ञात बदमाशो ने चाकू मारकर हत्या कर ढाई लाख रुपए लूट कर भागने में सफल रहे. सीएचसी केवटी रनवे में परिजनों ने बताया कि मो रेहान छतवन बाजार गांधी चौक के समीप में पप्पू हार्ड वेयर दुकान में काम करता है तथा दुकान का हिसाब यही रखता था. दुकानदारी का रूपया ढाई लाख रुपए लेकर अपने मालिक को देने गांव में जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने बाइक को रोककर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा ढाई लाख रुपए लूट कर भाग गये.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप धायल मो रेहान को सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
मालूम हो कि चार दिन पहले ही छतवन बाजार में कपड़ा दुकानदार अशोक कुमार साहू के घर भीषण डकैती की घटना में नगद डेढ़ लाख रुपए सहित बारह लाख रुपए के सोने का जेवरात चोरी कर ले गये थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
