crimeSamastipur

समस्तीपुर:स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा के सीने और गर्दन में बदमाशों ने उतारी 4 गोलियां,मौत

Samastipur Breaking News: समस्तीपुर जिले के पूसा में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया मलंग स्थान के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाश ने छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं. गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.मृतका की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया बिष्णुपुर वार्ड संख्या 14 निवासी उमेश कुमार ठाकुर की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है. वह कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय, वैनी में 12वीं कक्षा की छात्रा थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी. इसी दौरान करीब 9:15 बजे मलंग चौक के पास चंदौली की ओर से बाइक पर पहुंचे एक युवक ने छात्रा को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और उसके सीने के पास चार गोलियां दाग दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से चंदौली की ओर फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए गए हैं. मृतका की मां का नाम संगीता देवी है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!