Begusarai

NH-28 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन की चपेट..

बेगूसराय।बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा पकठोल चौक के समीप एनएच-28 पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव बाइक में ही फंसा रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र की पिपरा देवस पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी स्वर्गीय रामविलास राय के 35 वर्षीय पुत्र विधान राय के रूप में हुई है।

 

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले यातायात को सामान्य कराया, ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न हो।

 

 

परिजनों को दी गई सूचना

 

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव को ले जाने के लिए एनएचएआई की एम्बुलेंस भी बुलाई गई।पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को एनएचएआई एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।

 

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विधान राय मोती चौक से बागरहाडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किस वाहन की टक्कर से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!