समस्तीपुर कॉलेज के पुराने हॉस्टल में मिली ला”श:केमिकल से चेहरा जलाने का शक..
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद हॉस्टल के खंडहरनुमा एक कमरे से बुधवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक के शरीर को केमिकल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है।मृतक युवक के शरीर पर पैंट और टी-शर्ट है। उम्र 20-22 साल के करीब है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक की हत्या कैसे की गई है, ये स्पेष्ट नहीं हो पाया है।
स्थानीय ग्रामीण राजू राय ने बताया कि हॉस्टल के पीछे उनका घर और खेत है। दोपहर में उनके खेत में लगे ताड़ के पेड़ का छज्जा हॉस्टल के छत पर गिर गया था। वह अपनी खेत की ओर से पुराने हॉस्टल के छत पर चढ़े, तो उन्हें बदबू का एहसास हुआ। जिसके बाद वह हॉस्टल की ओर दीवार से उतर कर बदबू आ रहे कमरे की ओर गए, तो वहां पर सड़ी हुई लाश देखी।
लाश को देख कर वह काफी डर गए। जिसके बाद उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपिल डॉक्टर शशि रंजन कुमार शशि को फोन पर सूचना दी। फिर प्रिंसिपिल ने मौके पर पहुंच कर शव देखा और एएसपी संजय पांडेय को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। शव देखने से लग रहा है कि युवक की मौत 15-20 दिन पहले हुई होगी। शव पूरी तरह से गला हुआ है। चेहरा कंकाल लग रहा है।कॉलेज के प्रिंसिपिल डा. शशि रंजन कुमार शशि ने बताया कि 15 मई के बाद गर्मी की छूट्टी के कारण कॉलेज बंद था। हॉस्टल कैंपस में एक भवन बना है, जिसमे कोई कार्यक्रम होने पर ही लोग आते हैं। जिस कारण इस ओर लोगों को आना-जाना नहीं रहत है।
इस कैंपस में यह लाश कहां से आयी यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। कॉलेज में सीसीटीवी लगा है, लेकिन उसमें 15 दिनों का ही रिकॉर्ड रहता है। अब तो पुलिस ही जांच के बाद कुछ बता सकती है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि बंद पड़े पुराने पीजी हॉस्टल के एक खंडहर नुमा कमरे में सड़ी गली लाश मिली है। आसपास केमिकल भी फैला हुआ लग रहा है।
शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। या किसी अन्य कारणों से युवक की मौत हुई है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। ताकि जांच सही तरीके से हो सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
