एस एच 88 पांड चौक के पास टोटो में बैठी महिला से बाईक सवार ने गले से ढोलना छीन हुआ फरार
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एस एच 88 पांड चौक के पास टोटो से घर जा रही एक महिला से बाईक सवार दो बदमाशों ने सोने का ढोलना छीन हुआ फरार हो गया.पीड़ित महिला कि पहचान बाबुपुर सलखन्नी मुकेश पोद्दार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है.सोनी ने बताया कि वह दलसिंहसराय बाजार से अपने घर टोटो से आररही थी.तभी पांड चौक के पास पीछे से आरहे अपाची बाईक सवार दो बदमाश ने झपट्टा मार कर गले से सोने का ढोलना छीन कर फरार हो गया.
जब तक शोर गुल कि तब तक वह छीन कर सामने कि और भाग गया.उसकी क़ीमत 20 से 25 हजार होंगी.घटना के बाद इसकी जानकरी उन्होंने पुलिस को दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटना कि छनबीन में जुट गई.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।