Dalsinghsarai

आरपीएफ समस्तीपुर हाजत से भागे दलसिंहसराय के शराब तस्करों ने कोर्ट में किया सरेंडर

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट से फरार हुए दोनों शराब तस्करों ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। आरपीएफ, जीआरपी, नगर थाना, दलसिंहसराय थाना पुलिस की लगातार छापेमारी से घबराकर दोनों ने एक्साइज-2 के न्यायालय में सरेंडर किया। मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई, दबाव के कारण दोनों अभियुक्तों को सरेंडर करना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शुक्रवार शाम आरपीएफ की गश्ती टीम ने समस्तीपुर स्टेशन के वाशिंगपिट क्षेत्र में कार्रवाई की थी। टीम ने 191 बोतल, करीब 34.38 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी निवासी अर्जुन कुमार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी सौरभ कुमार सुमन को गिरफ्तार किया था। दोनों को आरपीएफ पोस्ट की हाजत के पास बने कमरे में रखा गया था। उसी समय शराब की गिनती हो रही थी। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। दोनों ने मौके का फायदा उठाया। एस्बेस्टस की छत हटाई। पुलिस को चकमा दिया। फरार हो गए। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!