Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर पहुंचे सांसद पप्पू यादव,कहा- स्पीडी ट्रायल के तहत दोषी को सजा हो,50 लाख रुपए मुआवजा मिले

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर थाने के बंगराहा गांव में पिछले दिनों ईशांत उर्फ छोटू की हत्या हुई थी। इस मामले में पीड़ित से मिलने के लिए मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बंगराहा गांव पहुंचे।सांसद ने मृतक के पिता रामप्रीत यादव और उनकी मां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी परिजनों से ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने हत्याकांड की स्थिति की जानकारी ली। बाद में एसपी से बात कर मामले के अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनो से मिलने के दौरान सांसद भावुक हो गए। ईशांत की मां पप्पू यादव के पैर को पकड़ कर रोने लगी। जिन्हें उठाते हुए उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा जब तक पप्पू यादव जिंदा है, जात पात के आधार पर कार्रवाई नहीं होने देगा।

 

सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो

 

बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एमपी ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दे। साथ ही सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। इसके साथ ही स्पीडी ट्रायल के तहत दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले।

 

इस जघन्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अपराधी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह कानून की नजर से बच नहीं सकता।” उन्होंने कहा कि वे किसी भी सरकार से डरने वाले नहीं हैं और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते रहेंगे।

 

10 फीट गढ्‌ढे में दफन मिला था शव

 

यहां बता दें कि गत 10 जून की शाम गांव के कुछ लोगों की ओर से बुलाए जाने के बाद 14 साल के छात्र इशांत उर्फ छोटू रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। बाद में इस मामले में उनके पिता रामप्रीत राय की शिकायत पर विद्यापतिनगर थाना में गांव के ही नंद कुमार सिंह उर्फ आनंदी सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था।बाद में पुलिसिया दबाव के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी नंद कुमार सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

आरोपी नंद कुमार सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने उसी के खेत से मोहिउद्ददीनगर थाना क्षेत्र से करीब 10-12 फीट गढ्‌ढा से पोलीथीन में पैक ईशांत उर्फ छोटू का शव जेसीबी से खोदकर बाहर निकाला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल हो गया। लोगों ने ईशांत के शव के साथ आरोपी के घर में प्रवेश भी कर गए थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!