Samastipur

समस्तीपुर:ट्राईब्रेकर में सीवान ने पश्चिम चंपारण को हराया:टीम 3-2 से हुई विजयी

समस्तीपुर शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान में पिछले चार दिनों से 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17)-2026 हो रही थी। सोमवार को फाइनल मुकाबला पश्चिम चंपारण और सीवान के बीच खेला गया। मुकाबले में सीवान की टीम विजयी हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

निर्धारित 60 मिनट तक पहले-दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम निर्धारित समय सीमा के अंदर गोल नहीं कर सकी।इसके बाद ट्राईब्रेकर से हुए निर्णय में सीवान की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पश्चिम चंपारण की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।व्यक्तिगत पुरस्कारों में सीवान की पिंकी कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, पश्चिम चंपारण की प्रीति कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और पश्चिम चंपारण की तन्नु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित कर ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

डीएम ने प्रतियोगिता के दौरान दायित्व निभाने वाले सभी तकनीकी पदाधिकारियों और निर्णायकों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर ने सफल आयोजन, अनुशासित व्यवस्था और उत्कृष्ट मेजबानी के माध्यम से राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। पारितोषिक वितरण समारोह का प्रभावी संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ ने किया।

प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी के रूप में शशि सिंह (रोहतास) और तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में अलीमउद्दीन (मुजफ्फरपुर), रजनीश पांडेय (पूर्णिया), रोहित कुमार (सीतामढ़ी), राहुल प्रियांशी और समीर संजय (पश्चिम चंपारण), मोना वर्मा (मुंगेर), मोहम्मद शाहिद (समस्तीपुर) और सरिता कुमारी (सारण) ने अपनी सेवाएं दीं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार सिन्हा, सुभीत कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, मदन कुमार भगत, संजीव कुमार, रजनीश कुमार पांडेय, समीर उरांव, निखिल कुमार सिंह, राजीव कुमार, राम कुमार, राहुल कुमार, विघ्नेश कुमार, अमित कुमार, अंजनी कुमार, पूजा कुमारी, कुमारी वंदना, वैजयंती प्रिया, निकिता शर्मा, सोनाली कुमारी, जयदेवी कुमारी, उमेश कुमार, सुनील कुमार, राजकमल रौशन, चंद्रशेखर सिंह की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!