Dalsinghsarai

नगरगामा में ऐपवा की बैठक,16 सदस्यीय संयोजक कमिटी गठित

दलसिंहसराय,अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा की बैठक प्रखंड के नगरगामा पंचायत में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से 16 सदस्यीय संयोजक कमिटी का गठन किया गया.कमिटी की संयोजक सुजीता देवी को चुना गया.वहीं सह-संयोजक के रूप में मालती देवी, वैष्णवी, सोनी देवी और राजकुमारी देवी को दायित्व सौंपा गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

संबोधित करते हुए ऐपवा नेत्री प्रीति पटेल ने कहा कि नगरगामा में नल-जल योजना,शौचालय, सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.महिलाओं के लिए रोजगार नहीं है.बच्चियों के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं पर प्रशासन और सरकार की खामोशी महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाती है.

उन्होंने मांग की कि बंद पड़ी वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को अविलंब पुनः चालू किया जाए.

 

 

साथ ही महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने और नए जनगणना आधारित परिसीमन को रद्द करने की भी मांग की.ऐपवा संयोजक सुजीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम परिवारों का आर्थिक संकट बढ़ रहा है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित नहीं मिल रही है,जिससे गरीब परिवारों को भारी दिक्कत हो रही है.

बैठक में माले प्रखंड सचिव उदय कुमार, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय,टुनटुन राम,कौशर अख्तर खलील,प्रीति पटेल सहित कई ने सम्बोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!