Dalsinghsarai

चांदचौर में घर के अंदर मिला 10 दिन पुराना शव:फंदे से लटका था पति, झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी

दलसिंहसराय में एक घर के अंदर से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिला। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा। सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मिश्र टोला वार्ड संख्या-20 की है। मृतक की पहचान चांदचौर मिश्र टोला निवासी स्वर्गीय शिवशंकर मिश्र के 42 साल के बेटे राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश दो भाइयों में बड़े थे, उनका छोटा भाई बाहर रहकर काम करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि राजेश का विवाह करीब 20 साल पहले रीता देवी से हुआ था। पति-पत्नी गांव के घर में अकेले रहते थे। लगभग 10 दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

 

राहुल कुमार के अनुसार, राजेश कुमार को आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था। इसके बाद वह किसी को नहीं दिखे। घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, तो राजेश का शव घर के अंदर छत के बल्ले से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका था।उजियारपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

उजियारपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर गांव से फांसी के फंदे से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!