Dalsinghsarai

अपहरण के बाद हत्या के पीड़ित परिवार से मिल 20 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग।

दलसिंहसराय,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत में अपहरण के बाद हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की.प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की राज्य कमेटी की सदस्य नीलम देवी,जिला सचिव मंडल के सदस्य विधान चंद्र राय, बंगराहा पंचायत शाखा के सचिव रंजीत कुमार,अर्जुन राय,राम गोविंद राय,अखिलेश कुमार एवं रंधीर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि विद्यापतिनगर थाना के एएसआई शक्ति सिंह मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय मामले को दबाने तथा पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं.

पार्टी ने कहा कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

 

 

 

उन्होंने बिहार सरकार से मांग किया कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, एएसआई शक्ति सिंह के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित/बर्खास्त किया जाए,यदि आरोप सत्य पाए जाए,पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए,ताकि परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके.पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में प्रशासन विफल रहता है तो कम्युनिस्ट पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!