Samastipur

केएसआर इंटर कॉलेज में रुद्राभिषेक, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

Samastipur News: सरायरंजन प्रखंड स्थित केएसआर इंटर कॉलेज में गुरुवार को संस्थान की प्रगति, शांति व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण कल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया. धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार झा एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने किया.मुख्य पुरोहित शक्तिकांत झा, देवनंदन झा, दिनेश्वर झा एवं राकेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर पुरोहितों ने कहा कि रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान मानसिक शांति, जनकल्याण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि विद्यार्थियों में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास हो सके.

 

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

रुद्राभिषेक के बाद कॉलेज परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

 

इस दौरान संस्थान को वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं.

 

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रो. गंगासागर राय, प्रो. महेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो. शंभू झा, प्रो. लाल बहादुर पंडित, प्रो. नीलम सिन्हा, प्रो. सूर्यनंदन प्रसाद, प्रो. सुरेश झा सहित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!