Dalsinghsarai

उगना महादेव मंदिर के श्रावणी मेले की तैयारियां तेज:सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था की समीक्षा..

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक उगना महादेव मंदिर, विद्यापति धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने गति बढ़ा दी है। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक हुई।बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने की। जदयू प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया। इसमें श्रावणी मेले के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग, अस्थायी शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मास में हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, उगना महादेव मंदिर समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!