Muzaffarpur

पत्नी को जहर देकर हत्या करने का आरोपी बीडीओ गिरफ्तार, Girl Friend की गिरफ्तारी को छापा

मुजफ्फरपुर :पत्नी अमृता कुमारी की जहर देकर हत्या करने के आरोपी जाले बीडीओ मनोज कुमार को मिठनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टेक्निकल व मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर व दरभंगा जिले के सीमा से बीडीओ की गिरफ्तारी की है. मिठनपुरा थाने पर बीडीओ मनोज कुमार से सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी व एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार ने लंबी पूछताछ की है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बीडीओ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप को झूठा बता रहा है. बीडीओ कहना था कि उनकी पत्नी अमृता ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड की है. हालांकि, डीआइयू के पदाधिकारी और टेक्निकल सेल के जवान बीडीओ से पूरी घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं. अमृता की मौत में नामजद आरोपी बीडीओ मनोज कुमार की कथित प्रेमिका की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम सीतामढ़ी जिला के सुरसंड थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस केस में जितने भी नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं, उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

CCTV में कैद हुई घटना

 

 

अमृता के मोबाइल में है प्रताड़ना की पूरी कहानी रिकॉर्ड

मृतका के मायके वाले ने बताया कि अमृता के साथ बीडीओ व उसके परिवार के सदस्यों ने जो भी ज्यादती की थी उसका पूरा रिकॉर्ड अमृता के मोबाइल में था. साथ ही बीडीओ का सीतामढ़ी जिला के सुरसंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से जो भी अवैध संबंध था उसका साथ में फोटो, चैटिंग समेत कई महत्वपूर्ण सबूत था. लेकिन, उसकी बहन अमृता की हत्या करने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन को गायब कर दिया है. पुलिस सबसे पहले मोबाइल बरामद करें. इससे पूरा मामला खुल जाएगा.

 

BDO के घर के सीसीटीवी का हार्ड डिस्क पुलिस ने किया जब्त

मिठनपुरा थाने की पुलिस बीडीओ के रामकृपाल नगर स्थित आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क जब्त करेगी. हालांकि, घटना के अगले दिन जब पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची थी तो बीडीओ की बहन ने बताया था कि सीसीटीवी का एक्सेस दो लोगों के मोबाइल पर था. एक उसके भैया व दूसरी भाभी जो जब मर गयी. हालांकि, घटना के अगले दिन ही बीडीओ व उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा अमृता के साथ मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था.

 

अमृता की मौत के बाद बीडीओ के भाई- बहन के चेहरे पर नहीं थी शिकन

पुलिस घटना के बाद जब एफएसएल की टीम को लेकर आवास पर पहुंची थी तो वहां बीडीओ के भाई और बहन दोनों थे. दोनों के चेहरे पर भाभी के मरने का कोई शिकन नहीं था. इससे भी पुलिस को मौत के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जाहिर हुई थी. मगर प्राथमिकी भी दर्ज होने के कारण पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया था.

 

भाई ने 10 लाख दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का लगाय था आरोप

अमृता के भाई राजकुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उसकी बहन की शादी के एक साल बाद से ही बीडीओ व उसके परिवार के सदस्य दहेज में 10 लाख रुपये की डिमांड करने लगे. रुपये नहीं देने पर उनकी बहन को तरह- तरह से प्रताड़ित किया जाता था. कई बार उनकी बहन ने फोन पर जानकारी दी तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ बहन के घर पर जाकर बहनोई मनोज कुमार और उसके परिवार के सदस्यों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, वे लोग गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर वहां से भगा देते थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!