Samastipur

राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत एएनएम पर लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर।सरायरंजन.नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू की। ड्यूटी पर तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मृत नवजात की मां कोमल कुमारी 27 है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वह उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी प्रिंस कुमार राय की पत्नी है। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर कोमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया। परिजनों को बताया गया था कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर हुई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर हायर सेंटर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि बच्चे की देखभाल के लिए अस्पताल ने दो एएनएम की ड्यूटी लगाई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!