50 हजार रिश्वत लेते धनरूआ अंचल का लिपिक गिरफ्तार, आरोपी को लेकर पटना गई टीम
पटना.मसौढी।धनरूआ अंचल कार्यालय में सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जमीन की जमाबंदी के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लिपिक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से धनरूआ अंचल में पदस्थापित था।
निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ रफीक मेहंदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रमनीबीघा गांव निवासी राजकुमार सिंह ने 17 जून 2026 को निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि उनकी पैतृक जमीन की जमाबंदी कराने के एवज में लिपिक शैलेश कुमार 50 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। बार-बार पैसे की मांग और काम में टालमटोल से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
सोमवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत धनरूआ अंचल कार्यालय में छापेमारी की गई। इस दौरान जैसे ही शैलेश कुमार ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
