Patna

बिहार में 7 दिनों तक भारी बारिश का हाई अलर्ट:पटना समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटना.बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य (230.1 मिमी) के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52-55% कम थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आज पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। वेदर एक्सपर्ट का मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा।

 

पटना में रविवार शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, लेकिन यह महज 10 मिनट तक ही चली। सुपौल, समस्तीपुर, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद में तेज बारिश होने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद बांका, नालंदा और जमुई में भी झमाझम बारिश हुई। वहीं आरा में हल्की बारिश हुई है। कटिहार समेत कई शहरों में बादल छाए रहे।

 

सोमवार को प्रमुख जिलों का तापमान

 

7 जुलाई : अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी।

8 जुलाई : अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

9-10 जुलाई : उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

11 जुलाई : भागलपुर, कटिहार व प. चंपारण में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना।

मानसून के कमजोर पड़ने का कारण

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसूनी हवाओं का रुख दक्षिण की ओर खिसक गया है।

 

बिहार और आसपास कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या अन्य प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं और बारिश का सिलसिला थम गया है।

 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है, अगले दो दिनों तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हवा में नमी (आर्द्रता) अधिक होने और तापमान बढ़ने से हीट इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है। यानी वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!