Samastipur

मुआवजा मांगा तो तलवार से मारकर की हत्या:14 लोगों ने मिलकर एक को मारा

समस्तीपुर में मुआवजा मांगने पर युवक की तलवार से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रविंदर उर्फ प्रवीण कुमार (23) है। मां रीता देवी ने कहा कि 3 जुलाई को गांव के कारपेंटर के बेटे को छोटू नाम ने युवक ने बाइक से ठोकर मारी थी।घायल के लिए बेटा प्रवीण मुआवजा मांगने छोटू के घर गया था। जहां उसके साथ मारपीट हुई। उस वक्त लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शनिवार रात मेरे बेटे को गांव के ही नीरज कुमार बुलाकर महामाया स्थान पर ले गया। जो घर से 500 किमी दूर है। वहां 14 लोग थे, सभी ने मिलकर बुरी तरह से पीटा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बेटे की आज दोपहर में इलाज के दौरान मौत हुई है। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव का है।

 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

 

मृतका की मां के अनुसार मारपीट में चंदेश्वर सहनी, रंजन कुमार, संजन कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, शीला देवी, सावन कुमार, पंकज कुमार, प्रणय कुमार, छोटू कुमार, आशुतोष कुमार और दीपक ने पहले लोहे के रॉड से बेटे की पिटाई की, फिर तलवार से शरीर पर कई जगह हमला किया।

 

बेटे के चिल्लाने की आवाज पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कल्याणपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां 3 और 4 जुलाई को इलाज चला। 5 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

 

 

पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने मामले में चंदेश्वर सहनी, संजन सहनी, कुंदन सहनी, सावन सहनी, दीपक सहनी और नीरज राय को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। युवक का पोस्टमॉर्टम डीएमसीएच में कराया गया है।

 

 

14 लोगों को आरोपी बनाया गया

 

सदर डीएसपी -2 संजय कुमार ने कहा कि साजिश के तहत युवक को घर से बुलाकर लोहे के रॉड और तलवार से मारकर युवक को घायल कर दिया था। डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में मृतक की भाभी राजनंदनी कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के पीछे गांव में हुए सड़क हादसे का विवाद बताया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!