Darbhanga

सेवानिवृत्त कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह कोदी गई भावभीनी विदाई

मुजफ्फरपुर।बोचहां प्रखंड कृषि कार्यालय में सेवानिवृत्त कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि प्रमोद कुमार सिंह के कार्यकाल से सभी को सीख लेने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वे बेहद सरल, सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी रहे. किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी कार्यशैली की पहचान थी. यही कारण रहा कि उनके पूरे कार्यकाल में उनके कार्यों को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं मिली. उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रमोद कुमार सिंह विभागीय कर्मियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

 

 

 

इस अवसर पर कृषि समन्वयक राजकुमार, नवीन कुमार, चंद्र मोहन कुमार, सतीश कुमार, संतोष झा एवं आदित्य कुमार सहित किसान सलाहकार रंजीत कुमार, उमा चरण, रंजीत कुमार सिंह, चंदन कुमार, सुजीत कुमार, विक्रम कुमार, जितेंद्र ठाकुर ,अनिल कुमारतथा विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!