Darbhanga

नकली ‘तुलसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,147 पैकेट जब्त, 2 दुकानदार हिरासत में 

दरभंगा,बिरौल. उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और कंपनी के ब्रांड की सुरक्षा को लेकर शनिवार को सुपौल बाजार में बड़ी छापेमारी हुई. नोएडा स्थित डीएस ग्रुप की धर्मपाल सतपाल कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 3 पान दुकानों पर जांच की. इस दौरान कॉपीराइट ‘तुलसी 00’ के 147 नकली पैकेट बरामद हुए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कंपनी के प्रतिनिधियों राजेंद्र सिंह, आदित्य कुमार सिंह और राम अवतार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई सुपौल थाना पुलिस के सहयोग से की गई. टीम ने सुपौल मदरसा रहमानिया रोड के अरीवा चौक पर संजय पान मटेरियल, कॉलेज रोड स्थित चौरसिया पान मटेरियल और शिवाजी नगर अरुल पान भंडार की जांच की.

 

जांच में 50 ग्राम के 95 पैकेट और हाफ ग्राम के 52 पैकेट मिले. कंपनी का दावा है कि सभी पैकेट नकली थे. पैकेजिंग और ट्रेडमार्क की हूबहू नकल कर इन्हें बाजार में बेचा जा रहा था. बिना अनुमति और मानक के बिकने से कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा था.

 

इस मामले में कंपनी प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने चौरसिया पान पदार्थ के संचालक राजेश चौरसिया और संजय पान पदार्थ के संचालक संजय भगत को गिरफ्तार कर लिया. अरुल पान भंडार पर दुकान चला रहे एक नाबालिक लड़का पुलिस को देखकर फरार हो गया.

 

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जब्त सामान को साक्ष्य के रूप में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में नकली उत्पादों के खिलाफ अब सघन अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिकृत दुकानों से ही ब्रांडेड सामान खरीदें और नकली उत्पाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में लिए गए संजय भगत इन क्षेत्रों के बड़े कारोबारी है,जो कई सालों से नकली तुलसी बेच रहा था.वही राजेश चौरसिया सेकेंड स्थान पर है.इस धंधे में संलिप्त है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!