भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर,दो युवतियों की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन सड़क एनएच 27 के आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को लेकर अफरा तफरी मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों युवतियों मे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई वही दुसरे ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सरफुद्दीनपुर गांव निवासी सोहन चौधरी की 22 बर्षीय पुत्री निशु कुमारी तथा गोपालपुर निवासी राजू चौधरी की 20 बर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक बैंक से जुड़े फाइनेंस कार्य में कार्यरत थीं और प्रतिदिन की तरह काम के लिए मुजफ्फरपुर जा रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बोचहां थाना के सहायक थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और पुलिस गस्ती वाहन के पदाधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद फॉर्च्यूनर में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस वाहन की पहचान और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया है।घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।इसके साथ ही आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
