वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, चाचा बोले- खुशी की बात:माता-पिता का सपना हुआ पूरा
समस्तीपुर.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इनके डेब्यू पर चाचा राजीव सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में कहा कि यह देश के लिए खुशी की बात है। मात्र 15 साल 99 दिनों में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। आज पहला मैच था पहले ही गेंद पर उसने छक्का लगाया।
अच्छी पारी की उम्मीद थी, हालांकि वह 14 रनों पर आउट हो गया। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में वैभव का खेल और निकलेगा और देश के लिए कई कृतिमान बनाएगा।इसके साथ ही आज उसके पिता संजीव सूर्यवंशी और खुद वैभव सूर्यवंशी का सपना साकार हुआ है। 5 साल की उम्र में ही वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। वह आज पूरा हुआ है।
मौका नहीं मिलने के कारण दवाब में था वैभव
ग्रामीण दिलीप कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मात्र 15 साल 99 दिनों में वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हुआ। मैं उसे बचपन से ही खेलते हुए देख रहा हूं। उसका खेल देखने से इस समय से लग रहा था कि यह आगे चलकर बहुत बड़ा खिलाड़ी बनेगा और देश के लिए खेलेगा।
ग्रामीण अभिषेक कुमार ने कहा कि क्या खुशी की बात है कि वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण हो गया है। आज उसने 14 रन बनाया है। लेकिन आने वाले मैच में वह बेहतर खेलेगा। पिछले कई माचो से मौका नहीं मिलने के कारण वह दबाव में था।
11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था
वैभव ने हाल ही में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
