Samastipur

अमन सहनी गिरोह के तीन बदमाश पकड़ाए: एनकाउंटर के बाद कार्रवाई, दो देसी कट्टा जप्त 

समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद मथुरापुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने घायल अमन सहनी गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घायल अमन से हुई पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वारिसनगर थाने के मुगलानी चक गांव के सूरज सहनी के बेटे रजनीश कुमार, खानपुर थाने के अमसौर गांव के आमप्रकाश सहनी के बेटे रविकांत कुमार उर्फ रवि और वैशाली के बलीगांव थाने के अजय सहनी के बेटे सुदामा सहनी के रूप में की गई है।गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी कट्‌टा, चार गोली, एक बाइक और चार मोबाइल बरामद की गई है।

 

सदर डीएसपी -2 संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगरा व बलीगांव थाना क्षेत्र की सीमा पर शुक्रवार को हुई पुलिस अपराधी मुठभेड़ में कुख्यात अमन सहनी नाम का बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि एनएच पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सभी जमा हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद सभी भागने लगे।

 

भागने वाले बदमाशों के बारे में उसने अहम जानकारी दी। जिसके बाद मथुरापुर थाना क्षेत्र में चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक से जा रहे तीन बदमाशों को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान बदमाशों के पास से हथियार बरामद किया गया। अब सभी को जेल भेजा जा रहा है।

 

सहनी गिरोह का सरगना है अमन

 

बताया गया है कि अमन सहनी, सहनी नाम का गिरोह चलाता है। इसके गिरोह में ज्यादातर बदमाश सहनी हैं। शुक्रवार को एनकाउंटर के दौरान अमन सहनी के साथ लक्ष्मी सहनी गिरफ्तार हुआ था। वह मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाने का रहने वाला है।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश ने पूछताछ के दौरान बताया है कि इनके गिरोह का सरगना अमन है। जिसमें गिरोह में मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिले के एक ही जाति विशेष के अपराधी शामिल है। उसी के इशारे पर सभी लोग एनएच पर जमा हो रहे थे। सभी लोग किसी बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में रवि पर पूर्व से वारिसनगर थाने में हथियार के बल पर लूट का मामला दर्ज है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!