दलसिंहसराय एसडीओ ने विद्यापतिनगर डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया:विकास कार्यों की समीक्षा
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर। शुक्रवार को दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किशन कुमार ने विद्यापति उच्चतर विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर में संचालित विद्यापतिनगर डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, मुखिया विवेकानंद सिंह और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार भी मौजूद रहे।
एसडीओ ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय विद्यापति के विकास कार्यों का अनुश्रवण किया और किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित +2 विद्यालय के प्रधानाचार्य और डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।निरीक्षण के दौरान, एसडीओ ने प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार के साथ मिलकर नए छात्रों को नामांकन रसीदें वितरित कीं। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में आने और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की सलाह दी।
एसडीओ ने छात्रों के नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों द्वारा यह अनुश्रवण करीब एक घंटे तक चला।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
