दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक के पास देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
दलसिंहसराय, दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक के पास भीड़ ने दो युवक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवक को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार युवक की पहचान रामाश्रय साहनी के पुत्र गणेश सहनी और संजीव कुमार के रूप में हुई है.वह बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कमर के नीचे पिस्टल लेकर घूम रहा था.गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सरदारगंज इलाके के अमर सिंह स्थान में छापेमारी की गई.इस दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए.उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.दरोगा सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और उसके संभावित नेटवर्क की भी जांच में जुटी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
