Samastipur

आइसक्रीम खाते समय ट्रेन के नीचे गिरी नर्सिंग की छात्रा:समस्तीपुर जंक्शन पर हादसा

समस्तीपुर।जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार दोपहर समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन की बोगी से एक छात्रा नीचे गिर पड़ी। इस घटना में छात्रा का एक पैर और एक हाथ टूट गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छात्रा को आरपीएफ और रेलवे कर्मी ने पहले रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, फिर उसे सदर अस्पताल भेजा गया है।छात्रा की पहचान सुपौल के राघोपुर के करजाइब गांव के योगेश मेहता की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। वह पटना में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस पटना जा रही थी।घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस जब समस्तीपुर जंक्शन पर रुकी, तो छात्रा ने ट्रेन से उतरकर आइसक्रीम खरीद और वो बोगी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे आ गई, यह महज संजोग था कि उस समय ट्रेन रुकी हुई थी।

 

हल्ला होने पर जुटे आरपीएफ और रेलवे कर्मी ने छात्रा को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। फिर उसे तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया । जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

छात्रा के चेहरे पर भी जख्म

 

सदर अस्पताल में भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस दौरान पहचान के बाद आरपीएफ की ओर से छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई है। छात्रा का दाहिना पैर और बायां हाथ पूरी तरह से टूट गया है। चेहरा पर सामने से भी काफी जख्म आया है।आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन समस्तीपुर के लिए निकल गए हैं। छात्रा का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थिति पर आरपीएफ नजर बनाए हुए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!