Patna

बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:30 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट:बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर विशेष चेतावनी दी है

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते 24 घंटे के दौरान पटना, बेगूसराय, सीवान, मधेपुरा, सुपौल, गया, नालंदा, बगहा, जहानाबाद और पूर्णिया में बारिश हुई। वहीं, बांका, बक्सर और औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

 

 

आगे कैसा रहेगा मौसम

 

2 जुलाई : राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ठंडी हवा चलेगी, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके अलावा उत्तर बिहार, सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।

3 जुलाई- पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कैमूर, सासाराम गयाजी में तेज बारिश की संभावना।

4 से 6 जुलाई- मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा गोपालगंज समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभाना है।

जुलाई में सामान्य से कम होगी बारिश, गर्मी सताएगी

 

बिहार में जुलाई में भी मानसून राहत देने वाला नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, जुलाई में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।ऐसे में खेती, पेयजल और जनजीवन पर मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है। जुलाई बिहार में मानसून का सबसे महत्वपूर्ण महीना होता है, जिसमें सामान्य बारिश 340.5 मिमी होती है और इसी दौरान धान की मुख्य रोपनी होती है। इस बार बारिश कम होने के साथ उमस और गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी।

 

जून में 46% कम बारिश

 

यह पूर्वानुमान इसलिए चिंताजनक है, क्योंकि जून में भी मानसून काफी कमजोर रहा। 1 से 30 जून के बीच बिहार में केवल 87.8mm बारिश हुई। जबकि 163.3mm बारिश होनी चाहिए थी। यानी, राज्य में 46% कम बारिश हुई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!