Dalsinghsarai

पेड़ से 20 फीट ऊपर लटका मिला युवक का शव:शौच करने गए ग्रामीणों ने लाश देखी, नशे का आदी था

Dalsinghsarai :उजियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह युवक का श”व पेड़ से लगभग 20 फीट ऊपर लटका मिला। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत के तरफ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर एक युवक का श”व देखा। ग्रामीणों ने युवक का लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लाश मिलने की सूचना पर उजियारपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया। जिसके बाद पुलिस ने श”व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना लखुआ पतैली गांव की है।मृतक की पहचान लखुआ पतैली गांव वार्ड संख्या-10 निवासी जगदीश कुमार चौरसिया (18) पुत्र सुरेश चौरसिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार लड़का नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

 

 

ग्रामीण दिनेश चौरसिया ने बताया कि सुबह खेत की ओर गए लोगों ने सबसे पहले पेड़ से लटकता हुआ शव देखा था।

 

पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला शव

 

उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ की डाली से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!