दलसिंहसराय:18 वर्षीय अपहृता मनीषा कुमारी सकुशल बरामद, 5 अभियुक्तों पर केस दर्ज
दलसिंहसराय,विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के भजनगामा से 21 जून को शादी की नीयत से अपहृत की गई 18 वर्षीय मनीषा कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सरोज चौधरी की पुत्री मनीषा कुमारी का 21.06.2026 को अपहरण कर लिया गया था.
इस संबंध में वादिनी मनीषा कि माँ सरस्वती देवी के लिखित आवेदन पर विद्यापतिनगर थाना में कुल 05 प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की गई थी.इसी क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत एक महिला का जले हुए अवस्था में शव मिलने पर लड़की के भाई के बयान दियें जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस कांड को जोड़ कर न्यूज प्रसारित की जा रही थी.घटना की गंभीरता को देखते हुए अपहृता को सकुशल बरामद करने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था.
विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सुरज कुमार,अनुकर्ता पु०अ०नि० अमृता राज, सशस्त्र बल के नेतृत्व में बनी टीम के सदस्यों ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मंगलवार को अपहृता मनीषा कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया.मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
