Muzaffarpur

सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी साजिश नाकाम:घुसा फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी,मचा हड़कंप,पूछताछ

मुजफ्फरपुर में रविवार को आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद ( वितंतु सिपाही भर्ती) परीक्षा के दौरान चैपमैन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (परीक्षा केंद्र कोड-2110) में परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक संदिग्ध बायोमेट्रिक कर्मी के अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर गया. उसने कहा कि वह यहां बायोमेट्रिक जांच करने के लिए आया है. लेकिन इसी बीच परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी के जिला प्रमुख शुभम कुमार उर्फ शुभम शशि भी वहां पहुंच गये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उन्होंने केन्द्राधीक्षक को बताया कि जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाने के तेलिया डीह निवासी जयप्रकाश कुमार परीक्षा केंद्र के भीतर अवांछित रूप से प्रवेश कर चुका है. यह युवक उनकी आधिकारिक कंपनी की टीम का हिस्सा नहीं है.इस अति-संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीसे तुरंत आपातकालीन विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद चैपमैन स्कूल की महिला केन्द्राधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानेदार मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में लेते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को मामले की जानकारी दी. डीआइयू की टीम मौके पर पहुंच कर उसे पूछताछ के लिए थाने ले गयी.

कदाचार और पेपर लीक की बड़ी आशंका

केंद्राधीक्षक रेखा शर्मा ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वही बताया कि इस बाहरी और अनाधिकृत व्यक्ति के परीक्षा केंद्र के भीतर मौजूद रहने से परीक्षा की गोपनीयता भंग हो सकती थी. इसके कारण परीक्षा में किसी भी तरह की बड़ी अनियमितता, डिजिटल स्कैम या कदाचार की पूरी संभावना थी.

 

किसी बड़े रैकेट का हिस्सा, जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस को आवेदन के साथ आरोपी जयप्रकाश कुमार से संबंधित दस्तावेज और बायोमेट्रिक ऑथराइजेशन की सूची भी सौंप दी गयी है. सिपाही भर्ती जैसी संवेदनशील परीक्षा में इस तरह एक फर्जी कर्मी का भीतर तक प्रवेश कर जाना परीक्षा सुरक्षा और प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी किस बड़े रैकेट का हिस्सा है और केंद्र के भीतर उसे किसका संरक्षण प्राप्त था.पुलिस जयप्रकाश के मोबाइल की भी जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!