Samastipur

BPSC में शिवाजीनगर के दो छात्रों को मिली सफलता:किया गया सम्मानित

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल दो अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इनमें शंकरपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार और रमौल गांव निवासी स्वाति कुमारी शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभिषेक कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1319वीं रैंक प्राप्त कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयन सुनिश्चित किया है। वह शंकरपुर गांव के दीपक कुमार और इंदु कुमारी के पुत्र हैं। वहीं, रमौल गांव निवासी शिक्षक रोहित कुमार और शिक्षिका तंत्रा कुमारी की पुत्री स्वाति कुमारी ने 707वीं रैंक हासिल कर सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है।

 

इस सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. कलाम फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट के तत्वावधान में किया गया। संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संस्थापक ललित कुमार सिंह और सचिव राज नारायण ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, संस्थापक, सचिव और सफल अभ्यर्थियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर अभिषेक कुमार और स्वाति कुमारी को अंगवस्त्र, मोमेंटो, मेडल, प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ और ‘शिवाजीनगर के कर्मवीर’ नामक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, दोनों सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर संतोष कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह, सरोज कुमार, रंजन कुमार, राम पुकार सिन्हा, रमाकांत सिंह, अरविंद कुमार, कुंडेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!