Samastipur

विभूतिपुर की अल्का बनीं एसडीएम:आवास पर हुआ सम्मान समारोह

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर निवासी अल्का रानी को उप समाहर्ता (एसडीएम) पद पर चयनित होने के बाद सम्मानित किया गया। उनके पैतृक आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाजसेवी शामिल हुए। अल्का रानी वैदेही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उजियारपुर के शिक्षक अमित कुमार शर्मा की धर्मपत्नी हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के मुख्य संरक्षक राम भरोस शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शंकर शर्मा, भाजपा नेता बैजनाथ शर्मा और बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के स्नातकोत्तर संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज शर्मा उपस्थित थे।

 

प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, शिक्षक नेता रामदेव राय, प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण सिन्हा और संस्कृत साहित्य परिषद्, समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने भी समारोह में शिरकत की। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने अल्का रानी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक अरविन्द कुमार दास, राम निहोरा साह, राज किशोर शर्मा, राम विलास शर्मा और अशोक शर्मा भी उपस्थित थे।

 

समारोह में वक्ताओं ने अल्का रानी की सफलता को विभूतिपुर प्रखंड और पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उपस्थित लोगों ने अल्का रानी के उज्ज्वल और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनसेवा से क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!