बॉर्डर पर दो उज़्बेकिस्तानी महिलाएं हिरासत में,नेपाल जाने के दौरान पकड़ाएं
मुजफ्फरपुर।रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच एक बार फिर दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है. हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक स्थित मैत्री पुल के समीप भारत से नेपाल जाने के दौरान 47वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने दो उज़्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया. प्रारंभिक जांच में दोनों के अवैध रूप से भारत में रहने की आशंका जताई जा रही है. हिरासत में लिए गए महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय मखफूजा देखकोनोवा, निवासी फरगना (उज़्बेकिस्तान) तथा 35 वर्षीय मफतुना किलिचेवा, निवासी समरकंद (उज़्बेकिस्तान) के रूप में हुई है. एसएसबी की टीम ने दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया. वही हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि बॉर्डर से दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिक को हिरासत में लिया गया है. जिसे सुरक्षा एजेंसी पुछताछ कर पुलिस को सौपी है. वही इस मामले में पुलिस के द्वारा विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है. वही उक्त दोनों महिलाएं के भारत में रहने की भी आशंका जताई जा रही है.
पुलिस उनके यात्रा दस्तावेज, भारत में प्रवेश और ठहरने की अवधि सहित अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
गौरतलब है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण रक्सौल बॉर्डर हमेशा सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील माना जाता है. पिछले कुछ समय से इस सीमा पर विभिन्न देशों के विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के कई मामले सामने आ चुके हैं.
ऐसे मामलों को देखते हुए एसएसबी, स्थानीय पुलिस, इमिग्रेशन तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार चौकसी बरत रही हैं. सीमा से गुजरने वाले हर एक संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, दस्तावेजों की जांच और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. वही सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर निगरानी और जांच अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध रूप से सीमा पार करने के प्रयास को रोकने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
