राज्य शूटिंग पचैंपियनशिप में प्रतीक ने जीता स्वर्ण पदक, बधाई
मुजफ्फरपुर।मोतिहारी-शहर के स्टेशन रोड निवासी प्रतीक मिश्रा ने 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर जिले को गौरवान्वित किया है. कल्याण बिघा इंडोर शूटिंग रेंज नालंदा में निशानेबाजी खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 से 25 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सटीक निशानेबाजी और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सब यूथ टीम में अपना कमाल दिखाया.
प्रतीक बीएसएनएल में लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत विकास कुमार मिश्रा के पुत्र हैं और शूटिंग में काफी दिलचस्पी रखते हैं. माता मीनाक्षी मिश्रा शहर के मंगलसेमिनरी इंटर कॉलेज की अध्यापिका हैं. अपनी इस कामयाबी का श्रय कोच अमित घनसेला,माता-पिता के अलावा स्वराज शूटिंग केन्द्र कांटी मुजफ्फरपुर के प्रबंधक उज्जवल सिंह को दिया है.
शूटिंग रेंज में 650 प्रतिभागी थे शामिल
प्रतीक ने बताया कि शूटिंग रेंज में 650 प्रतिभागी शामिल थे. प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल शामिल था. विभिन्न वर्गो में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल व हूनर का शानदार नमूना पेश किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
