स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली:अस्पताल में नहीं उपलब्ध था स्प्लिंट,मरीज के टूटे पैर पर कार्टर रख लपेट दी पट्टी
मोतिहारी.सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आयी मरीज के इलाज की बदहाली की तस्वीर ने जिले में अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है, मामला सीएचसी अस्पताल में फ्रैक्चर के प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी स्प्लिंट का उपलब्ध नहीं होना बताया जाता है.
इस बीच सड़क दुघर्टना में घायल जब इलाज के लिए सीएचसी सुगौली पहुंचे तो टूटे पैर को स्थिर करने के लिए चिकित्सक को उनके पैर को कबाड़ में पड़े कार्टून को काटकर पट्टी बांधनी पड़ी, बताया जाता है कि सुगौली थाना क्षेत्र से एक टेंपो व पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वही घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, सभी घायलों को आपातकालीन इलाज के लिए सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि घायलों में से दो लोगों के पैर की हड्डी बुरी तरह टूट चुकी है. चिकित्सीय उपचार के मुताबिक हड्डी को नुकसान से बचाने के लिए तुरंत स्प्लिंट लगाकर उसे स्थिर किया जाना जरूरी था, जबकि परिजनों के मुताबिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए यह बुनियादी उपकरण तक मौजूद नहीं था.
दोषी पर होगी कार्रवाई – सीएस
सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आयी मरीज के इलाज की बदहाली की तस्वीर को स्वास्थ्य महकमा ने गंभीरता से लिया है, मामला संज्ञान में आने पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने दोषी पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है, सीएस ने कहा कि मरीज के उपचार में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही बरती गयी है, जो गलत है, सीएस ने कहा कि सीएचसी का निरीक्षण के लिए निकल चुका हूं मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जायेगा.

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।