Samastipur

विभूतिपुर:कल्याणपुर मठ के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ एसएच-88 पर कल्याणपुर मठ के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुहम्मदपुर सकरा पंचायत के सकरा टोला तरुणिया वार्ड 1 निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया गया कि राजीव घर के पास एक शादी समारोह से लौटकर घर आए थे। गुरुवार सुबह मामी को समर्था कल्याणपुर स्थित उनके घर छोड़ने गए। वहां से घर लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले कल्याणपुर मठ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

 

बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!