हाजीपुर में कैश वैन लूटने की कोशिश:गार्ड और स्थानीय लोगों के अलर्टनेस से बचा,एक गिरफ्तार
हाजीपुर में महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानीपोखर के पास एक कैश वैन को लूटने का प्रयास विफल कर दिया गया। सतर्क सुरक्षा गार्डों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से यह वारदात टल गई, जिसके बाद एक अपराधी को मौके से पकड़ लिया गया।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एटीएम में नकदी डालने जा रही कैश वैन को रोकने की कोशिश की। वैन में तैनात सुरक्षा गार्डों और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया, जिससे लूट की बड़ी घटना को रोका जा सका।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हिरासत में लिए गए अपराधी से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। कैश वैन पर ड्यूटी में तैनात गार्ड बृज नंदन सिंह ने बताया कि वे महुआ से रुपए लेकर हाजीपुर की तरफ जा रहे थे।
शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी
रानीपोखर के पास पहुंचते ही बाइक सवार चार से पांच काले कपड़े पहने अपराधी आए और उनकी बंदूक छीनने का प्रयास किया। सिंह के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे अपराधी भागने लगे और उनमें से एक को पकड़ लिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
