Samastipur

भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार,कामकाज ठप।

समस्तीपुर/दलसिंहसराय,अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ,दलसिंहसराय ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की है.अधिवक्ता संघ भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.संघ द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,दलसिंहसराय को सौंपे गए.पत्र में कहा गया है कि पुलिस द्वारा भरत भूषण तिवारी की “बर्बरता से निर्मम हत्या” कर दी गई.इसी घटना के विरोध में सभी अधिवक्ता आज अपने-अपने न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे.न्यायलय में किसी भी पक्ष में किसी भी प्रकार का कोई आदेश न्यायहित में पारित नहीं करने की अपील की.अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण व्यवहार न्यायालय में न्यायिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संघ ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. जिसे दलसिंहसराय अधिवक्ता संघ के महासचिव राजीव रंजन सिंहा, पूर्व महासचिव विनोद समीर वरीय, अधिवक्ता मनोज कुमार झा,राजीव कुमार चौधरी,उदयकेतु चौधरी,अमन द्विवेदी ,कृष्ण कुमार, बिट्टू सिंह, अंकित राज,अभिषेक भट्ट,अमित भारद्वाज,आदिल अराफ़ात सहित कई अधिवक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए दोषी पुलिस वालो पर करवाई की मांग की एंव दलसिंहसराय के प्रिंस के हाफ एनकाउंटर की भी जाँच की मांग किया.

कुणाल गुप्ता.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!